सतना रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े बाइक चोरी की कोशिश:पब्लिक ने पीछा कर बदमाश को पकड़ा, जीआरपी ने किया गिरफ्तार

सतना रेलवे स्टेशन परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी कर भाग रहे एक बदमाश को पब्लिक की मदद से जीआरपी ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। चौकी प्रभारी राजेश राज ने बताया कि मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के भीषमपुर निवासी रामानुज पटेल (42) मंगलवार शाम ड्यूटी के लिए अपनी बाइक से रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक पार्किंग एरिया में खड़ी की और ट्रेवलर में बैठ गए। इसी दौरान वहां घूम रहे एक बदमाश ने मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोला और उसे स्टार्ट कर भागने लगा। यह देखकर बाइक मालिक रामानुज ने अन्य टैक्सी चालकों के साथ उसका पीछा किया। गर्ल्स कॉलेज के पास उन्होंने बदमाश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद जीआरपी के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ऊंचवा टोला निवासी अमन वर्मन (27) बताया। जीआरपी ने उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर 60 हजार रुपए कीमत की बाइक जब्त कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *