जादू-टोने का झांसा देकर महिला के जेवरात उतरवाए:सोने की 4 बालियां, कान के टॉप्स और नगदी लेकर भागे, CCTV चेक कर रही पुलिस

अजमेर में पुरानी आरपीएससी के बाहर एक महिला के जेवरात उतरवाने का मामला सामने आया है। जादू-टोने के नाम पर बदमाशों ने महिला को बातों में उलझा कर सोने की बालियां, कान के टॉप्स और 2000 नगदी लेकर फरार हो गए। महिला की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाने के एएसआई भीम सिंह ने बताया की लौंगिया मोहल्ला निवासी आशा (60)पत्नी सुरेश बस स्टैंड के पीछे एक डॉक्टर के घर पर काम करती है। बुधवार सुबह विवाह काम करके वापस घर की ओर जा रही थी। तभी पुरानी आरपीएससी के पीछे उसे एक बदमाश मिला और उसके ऊपर जादू टोना होने के बाद बोलकर गुमराह किया गया। ASI भीम सिंह ने बताया कि उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। तीनों के द्वारा उसे पूरी तरह बातों में उलझाया। बाद में उसके गहने उतरवा कर एक पर्स में रखवाएं गए। पर्स महिला से लेकर महिला को 15 कदम आगे चलने की बोलकर भेजा गया। उससे कहा कि 15 कदम तक चलने तक पीछे नहीं देखना है। महिला ने बदमाशों की बातों में आकर वैसा ही किया। इतने में तीनों बदमाश वहां से पर्स लेकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *