बेंगलुरु में प्रपोजल ठुकराने पर युवती से छेड़छाड़-मारपीट:आरोपी ने रास्ता रोककर शरीर दबोचा, कपड़े फाड़ने की कोशिश की; PG के बाहर की घटना

कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित ज्ञानज्योतिनगर में एक पेइंग गेस्ट (PG) के बाहर 21 साल युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 22 दिसंबर को दोपहर करीब 3:20 बजे की है। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। वीडियो फुटेज में दिखता है कि एक युवती स्कूटी पर बैठी है। दूसरी युवती स्कूटी के पास खड़ी है। इसी दौरान आरोपी काले रंग की कार से वहां पहुंचता है। वह स्कूटी के पास खड़ी युवती को दोनों हाथों से दबोच लेता है। उसके साथ अश्लील हरकत करता है। इसके बाद वह युवती के सिर, पीठ और गर्दन पर कई बार हमला करता है और उसे सड़क पर घसीटता हुआ ले जाता है। युवती खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती है, लेकिन मौके पर मौजूद 2 से 3 लोगों ने पूरी घटना देखने के बावजूद उसकी मदद नहीं की। घटना के दो विजुअल-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *