9 हजार उपभोक्ताओं पर 2.42 करोड़ का बिजली बिल बकाया:बड़ामलहरा में 31 दिसंबर के बाद बकाएदारों पर कुर्की की चेतावनी

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत 9 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर कुल 2 करोड़ 42 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है। यदि यह राशि जमा नहीं की जाती है, तो ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। बड़ामलहरा विद्युत वितरण केंद्र के सहायक अभियंता बी पी सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा बिजली बिल के बकाएदारों के लिए शत-प्रतिशत सरचार्ज माफी की समाधान योजना 31 दिसंबर तक चलाई जा रही है। सिंह ने स्पष्ट किया कि 31 दिसंबर के बाद भी जिन उपभोक्ताओं का बिल लंबित रहेगा, उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *