भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के चुनाव 1 फरवरी को होंगे। अगले दिन यानी 2 फरवरी को काउंटिंग होगी और फिर रिजल्ट आ जाएगा। इससे पहले मंगलवार को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। बुधवार से दावा-आपत्ति की शुरुआत होगी, जो 2 जनवरी तक लिए जाएंगे। पहली बार भोपाल चैंबर की वोटर लिस्ट QR स्कैन करते ही दिखेगी। इसे मोबाइल पर ही देखा जा सकेगा। बता दें कि कुल 2224 मतदाता अध्यक्ष, महामंत्री-उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी चुनेंगे। निवृत्तमान अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली के अक्टूबर में इस्तीफा देने के बाद आकाश गोयल कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे। ऐसे में इस बार भी दो गुट मैदान में उतरेंगे। माना जा रहा है कि पूर्व अध्यक्ष पाली या तो फिर से मैदान में उतर सकते हैं या फिर किसी को समर्थन दे सकते हैं। पूरी प्रक्रिया ऑफिस में, चुनाव मानस भवन में होंगे
चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी, पर्यवेक्षक डॉ. पीसी कोठारी और वैभव जैन ने बताया कि चुनाव से जुड़ी पूरी प्रक्रिया कोहेफिजा स्थित चैंबर ऑफिस में होगी, जबकि मतदान और मतगणना पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन में होगी। भोपाल चैंबर का पूरा चुनावी कार्यक्रम 2224 मतदाता करेंगे वोटिंग
वर्तमान में भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में कुल 2224 मतदाता होने की बात कही गई। 4 अक्टूबर से 30 नवंबर तक कुल 171 नए सदस्य भी बनाए गए। वहीं, 209 ऐसे सदस्य हैं, जिन्होंने अपनी गतिविधि शुल्क जमा कर अपनी सदस्यता सुरक्षित रखी। नवीन सदस्यता शुल्क एवं गतिविधि शुल्क के रूप में कुल 20 लाख 63 हजार 837 रुपए प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार इस प्रबंध समिति के कार्यकाल (4 वर्ष) में कुल 1 करोड़ 9 लाख 91 हजार 509 रुपए की राशि चैंबर के पास है।


