एसआईआर-MLA की जीत के मार्जिन से ज्यादा वोटर कटे:अजमेर जिले की 6 विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में हार-जीत का गणित बदलने की संभावना

अजमेर जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों में 1 लाख 52 हजार 684 लोगों के नाम SIR में कटे हैं। इससे पहले 15 लाख 7 हजार 499 वोटर्स थे। वहीं अब 13 लाख 54 हजार 815 वोटर हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) में यह आंकड़ा सामने आया है। हालांकि जारी की गई लिस्ट पर वोटर 15 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन 14 फरवरी को किया जाएगा। इन 6 सीटों पर 2018 व 2023 में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में जितने लोगों के नाम कटे हैं। उससे कहीं कम के अंतर से विधायकों ने जीत दर्ज की है। ऐसे में यदि ये नाम मतदाता सूची से कटते हैं तो आने वाले समय में दोनों दलों के लिए ये वोट हार-जीत का गणित बदल सकते हैं। वर्तमान में अजमेर में छह विधानसभा सीटों में से पांच पर भाजपा व एक पर कांग्रेस के विधायक हैं। यहां देखिए-कौन कितने वोट से जीता और कितने वोटर के नाम कटे…. 25 हजार से ज्यादा वोटर की मैपिंग नहीं
अजमेर जिले से 25 हजार से ज्यादा वोटर की मैपिंग नहीं हुई। अब इन वोटर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को मतदान केंद्र आवंटित किए गए हैं। नोटिस अवधि के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित 13 दस्तावेज में से एक वोटर दिखा सकता है। वोटर अपनी श्रेणी के अनुसार दस्तावेज संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी के सामने प्रस्तुत कर सकेंगे। अजमेर जिले में कितने लोगों के नाम कटे… SIR से संबंधित ये खबरें भी पढे़ं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *