बठिंडा पर बस और ट्रॉली में भिड़ंत:दोनों के ड्राइवर घायल, 5 यात्रियों को भी आई चोट, फरीदकोट से आ रही थी

बठिंडा में गुनियाना रोड पर गांव गिलपती के पास एक पीआरटीसी बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बस के 5 यात्रियों और दोनों वाहनों के ड्राइवरों को चोटें आईं हैं। पीआरटीसी बस के ड्राइवर ओम प्रकाश सिंह, जो बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, ने बताया कि वे फरीदकोट से बठिंडा आ रहे थे। गिलपती के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी थी और उस पर सवार लोग आपस में बात कर रहे थे। जब उनकी बस ट्रॉली को पार कर रही थी, तभी सामने से एक अन्य वाहन आ गया, जिससे टक्कर हो गई। इस टक्कर में बस ड्राइवर ओम प्रकाश सिंह और ट्रॉली पर सवार दो लोग घायल हो गए। बस में बैठे 4-5 यात्रियों को भी चोटें आईं। डीएसपी ने अस्पताल पहुंच जाना घायलों का हाल सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के डॉ. नवदीप सिंह ने बताया कि 108 एम्बुलेंस द्वारा तीन घायलों को अस्पताल लाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है। डीएसपी सिटी टू सरबजीत सिंह बराड़ ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली थी और वे मौके पर पहुंचे थे। डीएसपी बराड़ ने आगे कहा कि पीआरटीसी बस ड्राइवर और ट्रॉली ड्राइवर घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। थर्मल पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रहा है और जिसकी भी गलती पाई जाएगी, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *