विदिशा में लोन एजेंट से लूट, दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया, ₹30 हजार नकद और बाइक जब्त

विदिशा के लटेरी थाना क्षेत्र में लोन एजेंट से हुई लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 30 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपए बताई गई है। यह घटना 22 दिसंबर की है। फरियादी धर्मेश सोनी, निवासी सिहोर, दिल्ली की एक निजी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। वे ग्राम धूमगिर बरखेड़ा से समूह लोन की किस्तें वसूलकर शमशाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान आगरा पठार के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका, डंडे से मारपीट की और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में 60 हजार नकद, टैबलेट और दस्तावेज थे लूटे गए बैग में करीब 60 हजार रुपए नकद, एक टैबलेट और कुछ जरूरी दस्तावेज रखे थे। घटना के बाद पीड़ित ने लटेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और एसडीओपी लटेरी अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। पहले लिया था लोन, कम रकम मिलने से थे नाराज पुलिस ने ग्राम धूमगिर बरखेड़ा निवासी अवधराज यादव और अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले लोन लिया था, लेकिन अपेक्षित राशि नहीं मिलने से वे नाराज थे। इसी नाराजगी में उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। 30 हजार नकद और बाइक जब्त, दो आरोपी फरार आरोपियों के पास से 30 हजार रुपए नकद और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस पूरे मामले के खुलासे में लटेरी और मुरवास थाना पुलिस की संयुक्त टीम की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *