बालोद| पूर्व बजरंग दल जिला संयोजक एवं विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री उमेश कुमार सेन ने सनातन धर्मावलंबियों से आह्वान किया है कि वे अपने बच्चों को विदेशी पर्वों के बजाय भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्व समझाएं। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को सनातन परंपरा में इस दिन तुलसी पूजा दिवस मनाने की परंपरा रही है। तुलसी भारतीय संस्कृति में केवल एक पौधा नहीं, बल्कि मां के समान पूजनीय है। तुलसी का धार्मिक, आयुर्वेदिक, पर्यावरणीय और आध्यात्मिक महत्व है। उमेश कुमार सेन ने अपील की है कि वे 25 दिसंबर को अपने घरों में तुलसी माता की पूजा करें, दीप प्रज्वलित करें और परिवार सहित तुलसी पूजा दिवस मनाकर भारतीय संस्कृति के गौरव को पुनः जागृत करें।


