कोरबा में BJP नेता का मर्डर, 2 युवक हिरासत में:चुनाव रंजिश में मारने की आशंका, हार के बाद प्रतिद्वंदी से बढ़ा था विवाद; जांच-जारी

कोरबा जिले के ग्राम केशलपुर में 23 दिसंबर के दिन दहाड़े BJP के सीनियर नेता का मर्डर हुआ है। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर तीन अज्ञात लोगों ने चाकू कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। घटना को 24 घंटे हो गए है। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की मुख्य वजह चुनावी रंजिश मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत बिंझरा चुनाव में अक्षय गर्ग की हार के बाद एक निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी से उनका विवाद बढ़ गया था। करीब एक साल पहले चुनावी हार को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी, तभी से बदले की भावना पनप रही थी। हालांकि पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है। 2 युवकों को हिरासत में लिया गया है। 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस जांच के दौरान यह अहम तथ्य सामने आया है कि घटना से जुड़ी एक अर्बन क्रूजर वाहन और मुस्ताक नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह वाहन वारदात के समय घटनास्थल के आसपास देखा गया था। हिरासत में लिए युवक से पूछताछ जारी बताया जा रहा है कि रात लगभग 11 बजे मुस्ताक ने अपनी गाड़ी एक गैराज में खड़ी की और वहां से चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोपहर के समय उक्त वाहन को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस मुस्ताक से गहन पूछताछ कर रही है। कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस हत्याकांड में और कौन-कौन लोग शामिल थे, तथा पूरी वारदात की साजिश किस तरह रची गई। तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। कटघोरा पुलिस का दावा है कि मामले में कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही हत्याकांड का पूरा खुलासा कर लिया जाएगा। इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और हर पहलू से जांच जारी है। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… BJP नेता की हत्या…चाकू-कुल्हाड़ी से काटा: कार सवार 3 लोगों ने मारा, सिर से पांव तक गहरे घाव, दुकानदारों ने किया कोरबा बंद का ऐलान छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार सुबह भाजपा के सीनियर नेता अक्षय गर्ग को 3 लोगों ने चाकू और कुल्हाड़ी से काट डाला। बताया जा रहा है कि हमलावर काले रंग की कार से आए थे। हमलावरों ने अक्षय गर्ग को सिर से पांव तक मारा। इसके बाद भाग गए। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *