छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बंद का व्यापक असर देखने को मिला है। कांकेर जिला के आमाबेड़ा में धर्म परिवर्तन व आदिवासियों के साथ किए गए बर्बरता को देखते हुए सर्व समाज द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया था। जिसे लेकर रायगढ़ में सुबह से दुकानें बंद रही। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग सुभाष चौक, श्याम टाकीज रोड, स्टेशन रोड, चक्रधर नगर रोड, ढिमरापुर रोड समेत अन्य क्षेत्रों की दुकानें लगभग सुबह 8-9 बजे से खुलनी शुरू हो जाती है, लेकिन सर्व समाज द्वारा किए गए बंद के अह्वान का असर देखने को मिला। बुधवार की सुबह से दुकानें बंद रही। सर्व समाज के लोग शहर में भ्रमण भी किए, लेकिन अधिकांश दुकानें बंद थी। चेंबर आॅफ कामर्स के द्वारा भी इसे समर्थन दिया गया था। जिसका असर था कि दुकानें लगभग सभी बंद रही। पुलिस की टीम भी रही अलर्ट
इस संबंध में DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि पूरे जिले में पुलिस की टीम अलर्ट है। शहर में सभी DSP व पुलिस के जवान लगातार भ्रमण कर नजर रख रहे हैं। साथ ही थाना की वाहन भी पेट्रोलिंग कर रही है। कहीं किसी प्रकार की कोई समस्या देखने को नहीं मिली।
चेंबर ऑफ कामर्स का भी समर्थन
चेंबर ऑफ कामर्स के महामंत्री मनीष उदासी ने बताया कि सर्व समाज द्वारा बंद का अहवान किया गया। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स द्वारा बंद को समर्थन किया है। देश हित में अपना योगदान दिया है। व्यापारियों का हित देखते हुए जो छोटे व्यापारी हैं, जो कच्चा व्यापार करते हैं और डेयरी जैसी दुकानों को छुट दिया गया है।


