कोरबा में दो बाइकों की भिड़ंत,6वीं के छात्र की मौत:दोस्तों संग मेला देखने गया था, माता-पिता ने किया था मना, लौटते वक्त हुआ हादसा

कोरबा में रामपुर-जोगीपाली मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में 13 वर्षीय छात्र बिरेंद्र कुमार मांझी की मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ मेला देखने आया था और रात में नाना के घर लौट रहा था। मृतक बिरेंद्र कुमार मांझी रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थानांतर्गत ग्राम नहरपाली का निवासी था और स्थानीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में पढ़ता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बिरेंद्र ने करतला थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीपाली स्थित अपने नाना के घर जाने और वहां से रामपुर मेला देखने की योजना बनाई थी। बिरेंद्र के पिता ने उसे मेला जाने से मना किया था, लेकिन वह जिद पर अड़ गया। वह अपने दोस्त बीरू और सुरेश के साथ बाइक क्रमांक CG 13 AW 9078 पर सवार होकर सीधे रामपुर पहुंचा। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर रात करीब नौ बजे बिरेंद्र दोस्तों को मेले में छोड़कर नाना के घर लौट रहा था। चिराई झोरखी के समीप उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी दोपहिया वाहन (क्रमांक CG 13 J 5319) से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह डैमेज हो गई और बिरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार फरार हादसे के बाद दूसरे बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बिरेंद्र को तत्काल करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को मॉर्चुरी में रखवाकर मेमो अस्पताल चौकी भेजा गया। मंगलवार सुबह अस्पताल पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *