राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बालोद का प्रतिनिधित्व करेगा पंथी नर्तक दल

बालोद| बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बालोद जिले का प्रतिनिधित्व लोकनृत्य गुरु घासीदास आदर्श जन-जागृति पंथी नर्तक दल टिकरी (अर्जुंदा) करेगा। यह दल पिछले 10 वर्षों से लगातार अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के माध्यम से जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित कर रहा है। पंथी नर्तक दल गुरु घासीदास के संदेशों और उपदेशों को अपनी विशिष्ट कला, संगीत और लोकनृत्य के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। उनकी प्रस्तुतियां सामाजिक समरसता, मानवता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत रूप में मंच पर दर्शाती हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक और डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप अपनी प्रतिभा और समर्पण से बालोद जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *