मोबाइल टावरकर्मियों ने चेताया:वेतन व भत्ते नहीं बढ़ाने का विरोध, 31 दिसंबर के बाद काम बंद करने की चेतावनी

अलवर जिले में मोबाइल टावरों देखरेख का जिम्मा संभाल रहे अलग-अलग कंपनियों के कर्मचारियों ने बुधवार को वेतन बढ़ाने की मांग पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अलवर कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी दिया।
GSP Power प्रालि एवं RITL कंपनी के सैकड़ों कर्मचारी रिलायंस जियो के मोबाइल टावरों पर ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस का कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकांश कर्मचारी वर्ष 2015-16 से लगातार सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन वेतन और कंवेंस में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।
कर्मचारी लोकेश यादव व नीतेश कुमार शर्मा ने कहा कि सुपरवाइजर का न्यूनतम वेतन 35 हजार रुपए निर्धारित किया जाए। हर साल 10 प्रतिशत वेतन बढ़ना तय हो। मोबाइल टावरों पर काम के दौरान दुर्घटना की आशंक रहती है, इसके बावजूद कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा नहीं है। कर्मचारियों का कम से कम 50 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा होना चाहिए।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि 31 दिसंबर तक उनकी नहीं सुनी गई तो वे कार्य का बहिष्कार कर देंगे। जिससे मोबाइल नेटवर्क गड़बड़ा जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। कंपनी ने सोलर सिस्टम भी लगा दिए। उनकी साफ सफाई भी कराई जाती है। जिसका भत्ता भी नहीं दिया जाता है। कंपनी के प्रतिनिधि सुनील शर्मा ने कहा कि मैनेजमेंट के स्तर पर कर्मचारियों की मांग आगे भेजी जाएगी। मैनेजमेंट के स्तर पर निर्णय होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *