दिल्ली चुनाव अपडेट्स:संजय सिंह बोले- प्रवेश वर्मा ने अपना ऐड्रेस देकर फर्जी वोटर ID की एप्लीकेशन दी, ऐसे फ्रॉड से जीतते हैं मोदी

AAP सांसद संजय सिंह ने शनिवार सुबह भाजपा पर विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोप लगाए। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा दिल्ली के बाहर से लोगों को लाकर उनके वोटर आईडी बनवा रही है। इस धांधली में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सांसद शामिल हैं। संजय सिंह ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंक रही है। भाजपा चुनाव आयोग की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा नेता पहले सांसद थे। अब वे सांसद नहीं है। वे 8 महीने से सांसद का बंगला कब्जाकर बैठे हैं। संजय सिंह ने एक डॉक्यूमेंट दिखाकर दावा किया कि प्रवेश वर्मा ने बंगले के पते पर 35 वोटर आईडी बनवाने की एप्लीकेशन दी है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, कमलेश पासवान, भाजपा सांसद जयप्रकाश हरदोई ने भी दिल्ली में अपने-अपने बंगले पर 25 से ज्यादा वोटर आईडी बनवाने की एप्लीकेशन दी है। संजय सिंह ने कहा कि ऐसे फ्रॉड करके ही मोदी चुनाव जीतते हैं। दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *