सादड़ी में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:दो बाइक सवार घायल, एक को रेफर किया; अलग-अलग जगह हुए हादसे

सादड़ी में अज्ञात वाहन ने दो अलग-अलग बाइक सवारों को टक्कर मार दी। अलग-अलग जगह हुए हादसों में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पहला हादसा देसूरी सुथारों का गुडा रोड पर हुआ, जबकि दूसरा सिंदरली देसूरी सड़क पर हुआ। दोनों घायलों का इलाज जारी है। एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि पहला हादसा देसूरी सुथारों का गुडा रोड पर हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने लाम्बोडी, गोमती निवासी प्रभुलाल पुत्र भोलीराम की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घायल प्रभुलाल को पुलिस एएसआई ईश्वरसिंह और ड्राइवर सहदेव ने सादड़ी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। दूसरा हादसा सिन्दरली देसूरी रोड पर हुआ। यहां भी एक अज्ञात वाहन ने परशुराम बगेची रंगास्वामी झुंपा निवासी मुकेश पुत्र राणाराम रंगास्वामी की बाइक को टक्कर मार दी। घायल मुकेश को उनके परिजन सादड़ी सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाओं में शामिल वाहनों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *