सुजान गंगा नहर में लड़की ने लगाई छलांग:डेढ़ घंटे बाद निकाला गया शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

भरतपुर की सुजान गंगा नहर में सोमवार शाम करीब 4 बजे एक लड़की ने छलांग लगा दी। करीब डेढ़ घंटे के बाद लड़की को नहर से बाहर निकाला गया। जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची मथुरा गेट थाना पुलिस ने लड़की वे शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। लड़की की शिनाख्त नहीं हो पाई है। चौबुर्जा चौकी इंचार्ज राकेश मान ने बताया- शाम 4 बजे सूचना मिली थी की एक लड़की गोपालगढ़ गेट के पास सुजान गंगा नहर में कूद गई है। जिसके बाद तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। करीब 1 घंटे सर्च के बाद लड़की को सुजान गंगा नहर से निकाला गया। जब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। लड़की को कूदते हुए राहगीरों ने देखा था। जैसे ही वह पास गए तो, कुछ देर बाद लड़की की चप्पलें ऊपर आ गई। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। फिलहाल लड़की के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *