मास्टर चंद्र की जयंती पर सिंधु संस्था द्वारा संगीत समारोह:संस्कार पब्लिक स्कूल बैरागढ़ में सिंधी समाज कलाकार को देगा श्रद्धांजलि

सिंध और हिंद के प्रसिद्ध गायक कवि और अभिनेता मास्टर चंद्र की जयंती पर 15 दिसंबर(रविवार) को संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में सिंधी समाज संगीत समारोह का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम सिंधु संस्था के सहयोग से संस्कार पब्लिक स्कूल में शाम 6 बजे से शुरू होगा, जिसमें सिंधी समाज और सिंधु संस्था अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। इस अवसर पर सिंधी गीत और संगीत की महफिल सजेगी, जिसमें मास्टर चंद्र के प्रसिद्ध गाने, गजलें और कलाम पेश किए जाएंगे। कार्यक्रम में हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जहां कई स्थानीय कलाकार अपनी कविताएं और गजलें प्रस्तुत करेंगे। उल्लेखनीय है कि मास्टर चंद्र, जिनका जन्म 7 दिसंबर 1907 को थारुशाह में हुआ था, एक अद्भुत गायक, संगीत निर्देशक और कवि थे। उन्होंने सिंधी भाषा में सैकड़ों गीत गाए और अपने संगीत से सिंधी समाज के दिलों में खास जगह बनाई। उनके गाए हुए गीत और गजलें आज भी सिंध और हिंद में लोगों के दिलों में बसी हुई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *