नीमच में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां:मोहन यादव सरकार के एक साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन

नीमच में शनिवार दोपहर को शहर के एक निजी रेस्टोरेंट में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। दरअसल यह प्रेस वार्ता मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार के 1 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता के दौरान यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि नीमच जिले में परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी उपलब्धि हासिल होने जा रही है। केंद्र सरकार ने नीमच जिले में परमाणु संयंत्र स्थापित करने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए है। जल्द ही सर्वे कर स्थान चयन किया जाएगा। सिसोदिया ने मोहन यादव सरकार के प्रदेश और जिले में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने आगामी 16 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर आयोजित विधानसभा घेराव के निर्माण पर कटाक्ष करते हुए इसे जीतू पटवारी का शक्ति प्रदर्शन कहा। उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ अलग-अलग पड़े हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी आंदोलन के निर्णय पर पटवारी से असहमत है, क्योंकि उसने पूछे बिना तारीख तय कर दी। कांग्रेस निश्चित तौर पर विधानसभा के बाहर और अंदर विरोध करे। विधानसभा के पटल पर अपनी बात सही तरीके से रखे। 1 साल बेमिसाल के नाम से इस प्रेसवार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी ओम काबरा, सह प्रभारी कृष्णकांत शर्मा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *