63 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाई फांसी:सकरदा ग्राम का मामला,लखनवाड़ा पुलिस जांच में जुटी

जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरदा ग्राम में 63 वर्षीय बुजुर्ग का शव फांसी के फंदे पर लटकते मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सकरदा ग्राम में गौतम नामक 63 वर्षीय वृद्ध अपने कमरे में अकेला था। जब सुबह काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा जहां वृद्ध फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना की जानकारी परिजनों ने लखनवाड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्यवाही की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। लखनवाड़ा थाना प्रभारी चंद्रकिशोर सिरामे का कहना है कि सूचना मिली थी कि सकरदा ग्राम में एक व्यक्ति घर पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *