जल महल की पाल पर होगा काइट फेस्टिवल:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी लेंगी हिस्सा, फैंसी और पारंपरिक पतंगों को किया जाएगा डिस्प्ले

राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए, मंगलवार (14 जनवरी) को जल महल की पाल पर भव्य काइट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम की शोभा उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की उपस्थिति से बढ़ेगी। पर्यटन आयुक्त विजय पाल सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यह उत्सव पर्यटन को बढ़ावा देने और आम जन को मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव का अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था की गई है। इस फेस्टिवल का आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा, जयपुर जिला प्रशासन और जयपुर नगर निगम (विरासत) के सहयोग से किया जा रहा है। पर्यटन उपनिदेशक उपेन्द्र सिंह ने बताया कि फेस्टिवल में कई आकर्षक गतिविधियां होंगी। जहां विभिन्न प्रकार की फैंसी और पारंपरिक पतंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भरेगा। पर्यटकों को पतंग बनाने की कला का लाइव प्रदर्शन देखने को मिलेगा। फैंसी पतंगबाजी का प्रदर्शन, यह विशेष रूप से पर्यटकों को आकर्षित करेगा। पर्यटकों के लिए निःशुल्क पतंगें, पारंपरिक व्यंजन और ऊंट गाड़ी की सवारी उपलब्ध करवाई जाएगी। पर्यटकों के लिए खास अनुभव देशी और विदेशी पर्यटकों को इस उत्सव में राजस्थानी संस्कृति और आतिथ्य का अनूठा अनुभव मिलेगा। पतंगबाजी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद इस कार्यक्रम को यादगार बना देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *