बीजापुर सड़क घोटाला…PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और दो SDO सस्पेंड:नेलसनार-कोडोली मार्ग में अनियमितता उजागर करने पर हुई थी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड से जुड़े सड़क निर्माण भ्रष्टाचार मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और दो एसडीओ को निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने 23 दिसंबर 2025 को इस संबंध में आदेश जारी किया। सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद हुई कार्रवाई यह कार्रवाई बीजापुर जिले के नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के निर्माण कार्य में सामने आई गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद की गई है। इस मामले में थाना गंगालुर में अपराध दर्ज है। PWD के तीन अधिकारी हुए सस्पेंड जांच में भ्रष्टाचार पाए जाने पर कार्यपालन अभियंता हरनारायण पात्र, लोक निर्माण विभाग; अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद सिंह तंवर, उपसंभाग क्रमांक-1, बीजापुर; और अनुविभागीय अधिकारी संतोष दास, सेतु उपसंभाग, जगदलपुर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान इन अधिकारियों का मुख्यालय लोक निर्माण विभाग, निर्माण भवन, नवा रायपुर अटल नगर रखा गया है। आदेश में यह भी बताया गया है कि उन्हें नियम के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने नेलसनार–कोडोली–मिरतुल–गंगालुर मार्ग के निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार को उजागर किया था। इसी मामले से जुड़ी घटनाओं के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। सरकार की यह कार्रवाई हत्याकांड और सड़क निर्माण भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *