दौसा में PM संवाद एवं खेल महोत्सव का समापन कल:पीजी कॉलेज में होगा लोकसभा स्तरीय आयोजन, 8 विधानसभा क्षेत्रों के नेता शामिल होंगे

दौसा में प्रधानमंत्री संवाद एवं खेल महोत्सव का समापन कार्यक्रम गुरुवार को पंडित नवल किशोर शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में होगा। इसके लिए करौली-धौलपुर के पूर्व सांसद मनोज राजोरिया को संयोजक और लोकसभा प्रत्याशी रहे कन्हैया लाल मीणा को सह संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्रतिभाओं को निखारने का हिस्सा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित सुशासन दिवस पर हो रहा है, जो युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण की संकल्प को जोड़ता है। इससे युवाओं को जोड़ा जाएगा। मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, लालसोट विधायक रामविलास मीणा, महवा विधायक राजेंद्र मीणा, दौसा विधानसभा प्रत्याशी रहे जगमोहन मीणा सहित लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं के विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, जिला परिषद सदस्य सहित लोकसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *