अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार:पिकअप और ट्रॉली बरामद, डीडवाना-कुचामन पुलिस ने की कार्रवाई

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने गश्त के दौरान एक सक्रिय अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी गैरसायल सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की गई एक पिक-अप गाड़ी और एक ट्रॉली बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गैरसायल एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही चोरी, नकबजनी, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ सांभर, बोवराड़, बगरू, किशनगढ़, बांदरसिंदरी, सीकर और परबतसर सहित विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से लंबे समय से सक्रिय एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा हुआ है, जिससे क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। मामले में आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *