आमनदुला | छत्तीसगढ़ के लोक पर्व छेर छेरा के िदन बच्चे, जवान, बूढ़े, लड़के, लड़कियां पुरुष और महिलाएं किसानों के घर जा कर अन्नकूट (धान) की याचना की। किसान भी बड़े उत्साह के साथ सभी याचक को आधुनिक युग के अनुसार चावल, धान, चॉकलेट, बिस्किट, रुपए व अन्य खाद्य वस्तु बांटी। आदर्श ग्राम आमनदुला में तो इस पर्व पर सुबह से याचक लोग गांव के बड़े गोटियां के यहां से सबसे पहले अन्न कूट प्रारंभ करते हुए पूरे गांव में भ्रमण िकया। यह पर्व हमारे अंचल में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह लोक पर्व बच्चों का सबसे प्रिय त्यौहार है, क्योंकि बच्चें लोग इस दिन अन्नकूट के प्राप्त अन्न पाकर अपने आप को संपन्न और धनी समझते हैं। छेर छेरा पर्व का धार्मिक महत्व भी है।


