नीमच में दो बाइक आपस में भिड़ी:युवक के ऊपर से ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरी, मौके पर मौत

नीमच जिले के जावद थानान्तर्गत आने वाली सरवानिवा महाराज पुलिस चौकी क्षेत्र के नीमच-सिंगोली मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के सामने शनिवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच दो बाइक आपस में भिड़ गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की मौत जानकारी के अनुसार, लखन पिता लक्ष्मीनारायण भील (20) निवासी ग्राम बिलात्री तहसील सीतामऊ जिला मंदसौर। अपनी छोटी बहन किरण (6) के साथ बाइक से सिंगोली तहसील के झांतला गांव से घर जा रहा था। इस दौरान सरवानिया महाराज में इंडियन पेट्रोल पंप के पास भूसे से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते समय वह सामने से आ रही बाइक से टकराया गया। इससे पास से गुजर रहा ट्रैक्टर-ट्राली लखन के ऊपर से निकल गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरा बाइक चालक भी घायल वहीं दूसरी बाइक सवार सरवानिया महाराज निवासी शिक्षक मनीष पिता मधुरालाल मंडोरिया (26) घायल हो गया है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। टैक्टर-ट्रॉली और 2 बाइक को थाने पर खड़ा कराया सरवानिया महाराज पुलिस चौकी के प्रभारी असलम पठान ने कहा, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोनों बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली को चौकी पर खड़ा किया गया है। अभी तक किसी पक्ष की कोई ओर से शिकायत नहीं आई है। आगे नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *