दामापुर| ग्राम लडुवा में हरदिहा मरार पटेल समाज के पंडरिया परिक्षेत्र की बैठक हुई। इस दौरान सर्व सहमति से हरदिहा मरार पटेल समाज मुंगेली राज महासभा के पंडरिया परिक्षेत्र के अध्यक्ष बीरेंद्र पटेल को बनाया गया। वहीं संतोष पटेल को उपाध्यक्ष, भरतलाल को सचिव और हमर भोरमदेव कला सेवा कल्याण समिति कबीरधाम के संस्थापक राजेंद्र पटेल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में मुंगेली राज महासभा के उपाध्यक्ष दिनेश पटेल, पूर्व महासचिव रूपेंद्र पटेल, झुलवा पटेल, पूर्णचंद्र पटेल, ग्राम समिति पड़की डोमसरा के अध्यक्ष मनोहर पटेल, कन्हैया पटेल, समाजसेवी डिगेश्वर पटेल, बालाराम पटेल, अवध पटेल समेत अन्य सामाजिक जन शामिल रहे।


