धवईपानी में हुआ खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम

भास्कर न्यूज | कवर्धा मध्यप्रदेश सीमा से लगे ग्राम धवईपानी में सोमवार को खेल व सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 20वीं वाहिनी (ए) कंपनी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सेनानी मनीषा ठाकुर रावटे शामिल हुईं। ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में 20वीं वाहिनी की सेनानी मनीषा ठाकुर ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य नागरिकों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। ताकि समाज में शांति और सौहार्द बना रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से न केवल समुदाय में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है, बल्कि युवाओं को खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बेहतर मार्गदर्शन मिलता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं स्कूली बच्चों ने खेलों व सांस्कृति कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 100 से ज्यादा ग्रामीणों ने कराया हेल्थ चेकअप 20वीं वाहिनी (ए) कंपनी धवईपानी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर भी लगा। शिविर में उपस्थित 100 से अधिक ग्रामीणों ने हेल्थ चेकअप कराया। रक्तचाप, शुगर, आंखों की जांच, खून की जांच समेत अन्य जांच किए गए। इसके साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर्स ने लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए उचित आहार, नियमित व्यायाम और समय पर चेकअप कराने सलाह दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *