बालोद| जिला मुख्यालय से 14 किमी दूर ग्राम करहीभदर पेट्रोल पंप के आगे पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्राम पोड़ निवासी नंद किशोर सोम की मौत हो गई। वहीं पिलेश्वर निषाद घायल हो गया। हेमचंद ठाकुर ने बताया कि शनिवार को बुआ का बेटा नंद किशोर बाइक से पिलेश्वर निषाद के साथ निजी काम से गुरूर गए थे। वहां से वापस आ रहे थे। इस दौरान पेट्रोल पंप पुलिया के आगे सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सिर व अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से नंदकिशोर की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पिलेश्वर निषाद को गुरूर अस्पताल में भर्ती कराए। बालोद थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1), 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


