दूदू में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू:कथावाचक इंद्रेश महाराज ने बताए भागवत कथा के महत्व

दूदू के नरैना रोड स्थित श्री सुधासागर दयोदय गोशाला में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा का आरंभ कलश यात्रा के साथ श्रद्धापूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के तहत श्री गणेश मंदिर से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। भागवत पोथी को गाजे-बाजे के साथ विधिवत रूप से ले जाया गया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है। वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश महाराज ने कथा के महात्म्य का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा से जीवन में संस्कार, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कथा के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह कथा आगामी सात दिनों तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *