जालंधर| बीबी नानकी जी चैरिटेबल ट्रस्ट ने मंदिर श्री मेला राम खोदिया मोहल्ला में 352वां राशन वितरण समारोह करवाया और मेडिकल कैंप भी लगाया। संस्था ने 220 जरूरतमंद परिवारों को राशन देकर उनकी मदद की। समारोह में डॉ. रमन वासुदेवा व अन्य डॉक्टरों की टीम ने लोगों का निशुल्क मेडिकल चेकअप कर दवाइयां दी। यहां अशोक सोबती, नरिंदर सिंह, राज कुमार शर्मा, शैंकी अरोड़ा, बाबू लाल चितारा, राजिंदर कपूर, हरबंस लाल अरोड़ा, पं. भोला नाथ द्विवेदी, पं. आदित्य प्रकाश शुक्ला व अन्य लोग उपस्थित थे।


