अमृतसर| सोमवार को गेट भगतांवाला स्थित श्री आत्मानंद आश्रम विश्वनाथ मंदिर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्वामी आत्मज्योति गिरि जी और स्वामी आत्म प्रकाशानंद गिरि जी के सानिध्य में बच्चों और भक्तों के साथ भुग्गा जलाया गया और फिर लोहड़ी का प्रसाद बांटा गया। इसके बाद दोनों संतों ने इस पर्व के बारे व्याख्यान दिया और लोगों को धर्म कर्म करने के लिए प्रेरित भी किया।


