झज्जर में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार:मारूति शोरूम से बंदूक की नोक पर लूटे 7.36 लाख, विशाखापट्टनम और एमपी से पकडे़ गए

झज्जर जिले में STF यूनिट बहादुरगढ़ की टीम ने MIE-2 क्षेत्र स्थित मारुति शोरूम में हुई लूट के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष निवासी देशगांव, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) तथा कर्ण उर्फ भाईयो निवासी रामनगर, जिला वलसाड (गुजरात) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 26/27 मई 2024 की रात MIE-2 बहादुरगढ़ स्थित मारुति शोरूम में नकाबपोश बदमाशों ने गार्ड की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर कैश रूम में रखी तिजोरी लूट ली थी। तिजोरी में रखा कैश और कागजात लूटे तिजोरी में 7 लाख 36 हजार 173 रुपए नकद, गाड़ियों की आरसी, चाबियां व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। इस संबंध में शिकायतकर्ता मंदीप छिल्लर की शिकायत पर थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच चौकी MIE बहादुरगढ़ में की जा रही है। पहले भी हो चुके 4 आरोपी गिरफ्तार मुकदमे में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के खुलासे पर इन दोनों आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिन पर पुलिस आयुक्त झज्जर कार्यालय द्वारा इनाम घोषित किया गया था। एक आंध्र प्रदेश व दूसरा एमपी से पकड़ा गया गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 दिसंबर 2025 को आरोपी संतोष को विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) से, जबकि 23 दिसंबर 2025 को आरोपी कर्ण उर्फ भाईयो को सीहोर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए चौकी MIE, थाना शहर बहादुरगढ़ को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *