खरगोन में नीतीश कुमार के खिलाफ अल्पसंख्यक कांग्रेस का प्रदर्शन:मुस्लिम महिला डॉक्टर का नकाब हटाने पर राष्ट्रपति से बर्खास्तगी की मांग

खरगोन में बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का नकाब हटाने के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। दोपहर 3 बजे हुए इस प्रदर्शन में समाज और संगठन के प्रतिनिधियों ने घटना की कड़ी निंदा की। जिला अध्यक्ष अलीम शेख ने कहा कि किसी भी प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और उनके मान-सम्मान की रक्षा करना होता है। कहा- बिहार में महिलाएं असुरक्षित
शेख ने आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक मुस्लिम महिला का नकाब खींचकर यह दर्शाया है कि उनके राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं। उन्होंने इस कृत्य को देश की हर महिला का अपमान बताया। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों ने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने राज्य में महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा करने के बजाय खुद उनका अपमान करता है, उसे अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *