उज्जैन में अडानी ग्रुप 1500 करोड़ रुपए का निवेश करेगा:फार्मा कंपनी भी लगाएगी यूनिट, युवाओं और वेंडर को पोर्टल पर मिलेगी उद्योगों की जानकारी

उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी में 17 हजार करोड़ रुपए की नई इंडस्ट्री लगने के बाद जल्द ही फार्मा की नई इंडस्ट्री और अडानी ग्रुप भी 1500 करोड़ रुपए के नए इंवेस्टमेंट कर उज्जैन में नई इंड्रस्ट्री लगाएंगे। इतनी बड़ी इंडस्ट्री लगने के बाद एमपीआईडीसी एक पोर्टल बनाकर लाॅन्च करेगी जिसमे किस इंडस्ट्री में रोजगार है किसे वेंडर की जरूरत है उन सभी की डिटेल उस पोर्टल में मौजूद रहेगी। बुधवार को MPIDC ने बीते 2 वर्षो में संभाग में लगी नई इंडस्ट्री के बारे में जानकारी देने के लिए विक्रम उद्योगपुरी में एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौर ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए प्रजेंटेशन में बताया कि सीएम डॉ. मोहन यादव प्रयासों दो वर्ष में उज्जैन संभाग में 38 हजार करोड़ और उज्जैन में जिले में 17 हजार करोड़ का इंवेस्टमेंट आया है, जिसमें कई बड़ी नामी कंपनी भी शामिल हैं। जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिला है। अभी 25 हजार करोड़ के नए प्रस्ताव मिले हैं। उज्जैन में जल्द ही नई फार्मा इंडस्ट्री आएगी। लोकल वेंडर और यहां के युवा के लिए जो रोजगार की सूचना मिलती रहे इसके लिए जल्द ही एक पोर्टल लाॅन्च करेंगे। साथ ही दो उद्योग यहां बच्चों को ट्रेनिंग भी देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *