धौलपुर में सड़क सुरक्षा अभियान आयोजित:परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने दी यातायात नियमों की जानकारी

धौलपुर में राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन स्थित टेंपो चालकों के साथ समझाइश की गई। परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने चालकों को यातायात नियमों की पालना की शपथ दिलाई। श्रीकांत कुमावत ने इस दौरान कहा कि सड़क की अपनी एक भाषा होती है, जिसका ज्ञान सभी को होना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि हमें सड़क पर लगे संकेतों का पालन करना चाहिए और यातायात संकेतों की जानकारी के अनुरूप ही अपने वाहन का प्रयोग करना चाहिए ताकि जीवन सुखमय हो। परिवहन विभाग ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में खिलाड़ी छात्रों के बीच भी एक समझाइश अभियान चलाया। इसमें सभी खिलाड़ियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान, सचिव संदीप राना, असलम खान और धीरज शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *