राइजिंग स्टार ने जीता नेपा मिल प्रीमियर लीग:बुरहानपुर में सुपर स्ट्राइकर्स को 29 रनों से हराया; 110 रन का टारगेट दिया था

एशिया की पहली अखबारी कागज मिल नेपा लिमिटेड की वेलफेयर एंड मोटीवेशन कमेटी द्वारा आयोजित खेल स्पर्धा का बुधवार को समापन हो गया। नेपा मिल कर्मचारियों की छह टीमों के बीच हुए प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच में राइजिंग स्टार टीम ने सुपर स्ट्राइकर्स को 29 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह फाइनल मुकाबला नेपानगर के नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर खेला गया। राइजिंग स्टार टीम ने सुपर स्ट्राइकर्स को 29 रनों से पराजित किया। सुपर स्ट्राइकर्स टीम ने कुल 110 रन बनाए थे। इस अवसर पर नेपा मिल के डायरेक्टर फाइनेंस पीके नाइक, सीजीएम राम अलागेशन, सीनियर मैनेजर जीके खैरनार, डीजीएम वर्क्स एसके मेहता और प्रबंधक मार्केटिंग प्रशांत बैथालू मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में, कर्म जन्मभूमि सेवा ट्रस्ट और नेपा मिल की ओर से ‘खेलो नेपानगर’ स्पर्धा का आयोजन 27 दिसंबर से किया जाएगा। यह स्पर्धा 30 दिसंबर को समाप्त होगी। खेलो नेपानगर स्पर्धा का शुभारंभ डायरेक्टर फाइनेंस पीके नाइक, सीजीएम राम अलागेशन, सीनियर मैनेजर जीके खैरनार और डीजीएम वर्क्स एसके मेहता करेंगे। समापन समारोह में नेपा मिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *