फन एक्टिविटीज और एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा लोहड़ी सेलिब्रेशन

लुधियाना। क्रिस लेडीज क्लब की ओर से तियां दी लोहड़ी कार्यक्रम कर जश्न मनाया गया। इस मौके पर क्लब की मेंबर्स और बच्चियों ने ट्रेडिशनल लुक में रैंप वॉक कर अपनी संस्कृति की झलक पेश की। कार्यक्रम में ढोल की थाप और गिद्दे की बोलियों ने समां बांध दिया। फन एक्टिविटीज और एंटरटेनमेंट से भरपूर इस लोहड़ी सेलिब्रेशन में सभी ने जमकर एन्जॉय किया। कार्यक्रम में मेंबर्स ने गिद्दा डालते हुए पंजाब की परंपरा को जीवंत किया, वहीं बच्चों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। ढोल की थाप पर हर उम्र की महिलाएं झूम उठीं। क्लब की मेंबर्स ने एक-दूसरे के साथ पारंपरिक पकवानों का स्वाद लिया और लोहड़ी के त्योहार की खुशी साझा की। निशु सेठ ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद संस्कृति से जुड़ें, परंपरा को आगे बढ़ाएं था। उन्होंने कहा कि तियां दी लोहड़ी का आयोजन न केवल मनोरंजन के लिए है, बल्कि नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का भी एक प्रयास है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *