पैर फिसलने से युवक कुएं में गिरा:जसरासर में 28 साल के युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच शुरू

पैर फिसलने से ओपन कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा जसरासर थाना क्षेत्र के बाधनूं गांव में हुआ, जहां खेत में काम कर रहे युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह खुले कुएं में गिर गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 28 वर्षीय शैतानाराम पुत्र मांगीलाल जाट निवासी बाधनूं के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह पास ही बने ओपन कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मृतक के बड़े भाई भूराराम पुत्र मांगीलाल जाट की रिपोर्ट पर जसरासर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के सुपुर्द किया है। मामले की जांच थानाधिकारी आलोक सिंह को सौंपी गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *