बांसवाड़ा में जहर पीने से 19-साल की युवती की मौत:10 दिन पहले किया था सेवन, घर ले आए थे परिजन

बांसवाड़ा के दानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी सरवन खेड़ा गांव में एक युवती (19) द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली दवा का सेवन करने का मामला सामने आया है। अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने बुधवार शाम को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। ​14 दिसंबर को जहर पीया था जानकारी के अनुसार, खेड़ा गांव निवासी रानु पुत्री सुखा मईड़ा ने बीते 14 दिसंबर को अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा का सेवन कर लिया था। उस समय परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और उसे स्थानीय अस्पताल छोटी सरवन ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर परिजन उसे घर ले आए थे। ​मंगलवार को फिर बिगड़ी तबीयत मंगलवार को अचानक रानु की तबीयत फिर से बिगड़ने लगी। परिजन उसे दोबारा छोटी सरवन अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए दोपहर करीब ढाई बजे उसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) के लिए रेफर कर दिया। एमजीएच में इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। ​पुलिस ने शुरू की जांच दानपुर थाने के एएसआई रमेशचंद्र ने बताया की एएसआई रमेशचंद्र ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अस्पताल की मॉर्च्युरी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल जहर सेवन के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *