ख्वाजा साहब के 814वें उर्स पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की चादर दरगाह शरीफ में पेश करने के लिए जाने के दौरान पुलिस ने पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर की कार को रोक लिया। बाद में नया बाजार चौपड़ पर ही नसीम सहित कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। चादर पेश करने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा वहां पहुंचे और पुलिस को गलती के लिए माफी मांगने के लिए कहा। आखिर समझाइश के बाद कोतवाली सीआई अनिल देव कल्ला ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और मामला शांत हुआ। खड़गे की चादर लेकर कांग्रेसियों का काफिला दरगाह जा जा रहा था। इसी दौरान पूर्व मंत्री नसीम अख्तर का कार को पुलिस ने नया बाजार चौपड़ पर रोक लिया। पुलिस ने परमिशन नहीं होने की बात कहते हुए नहीं जाने दिया। नसीम व कांग्रेसियों ने जाने के लिए कहा लेकिन पुलिस नहीं मानी। आखिर में नसीम अख्तर, उनका बेटा और अन्य कांग्रेसी नया बाजार चौपड़ पर ही धरने पर बैठ गए। बहस चलती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दरगाह जाने के बाद नेताओं को पता चला। तो चादर पेश करने के बाद लौटते समय डोटासरा सहित कांग्रेसी नेता धरना स्थल पर रुके। वहां पुलिस के आला अफसरों से बातचीत की। एएसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ भी वहां पहुंचे गए। आखिर सीआई के माफी मांगने पर मामला शांत हो गया। ……… पढें ये खबर भी… उर्स में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की चादर पेश:सांसद बोले- मां-बहनों के माथे से मंगलसूत्र छीन रही सरकार, महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं ख्वाजा साहब के 814वें उर्स पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चादर बुधवार को पेश हुई। चादर लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी अजमेर पहुंचे। दरगाह में चादर पेश कर बुलंद दरवाजे पर खड़गे का संदेश पढ़ा गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ ही जिले के भी तमाम नेता मौजूद रहे। पूरी खबर पढें


