बच्चे बाजे-गाजे के साथ पहुंचे धान और चावल दान में मिला

डौडी| सोमवार को छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर महिलाएं व बच्चे छेरछेरा के लिए घर-घर पहुंचे। लोगों ने धान, चावल दान दिए। वहीं दुकानदारो ने चॉकलेट, बिस्किट के अलावा पैसा भी दिया। ग्राम सल्हाईटोला, आवराटोला, कामता, उकारी, लखमाटोला गांव की महिला, पुरुष, बच्चे छेरिक छेरा छेर बरकनिन छेर छेरा माई कोठी के धान ला हेरहेरा, अरन बरन कोदो दरन जबे देबे तभी टरन जैसे गीत गाए। कुछ लोग सुआ नृत्य के साथ मांगने की रस्म पूरी की। बच्चे बाजे-गाजे के साथ पहुंचे। नगर के पिस्दापारा, केंवटपारा, गड़रिया पारा, जवाहरपारा, बाजार पारा, मुख्य मार्ग, धुर्वाटोला, आवासपारा, बंधियापारा, भंडारीपारा में छेरछेरा पुन्नी मनाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *