मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को बानसूर के गूंता शाहपुर में बाबा खेतानाथ स्टेडियम गोशाला गूंता शाहपुर में खेल महोत्सव का आयोजन होगा। कबड्डी वालीबाॅल व दौड़ प्रतियोगिता में कई जिलों के खिलाड़ी भाग लेते हैं। कबड्डी के मैच भी मैट पर कराए जाते हैं। यहां राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक होते हैं। सुबह 9 बजे से टूर्नामेंट शुरू हो जाता है। पीटीआई सत्यवीर यादव ने बताया कि कई दशक से यहां टूर्नामेंट होते आए हैं। वॉलीबाल व कबड्डी के अलावा अब दौड़ का भी रामांच रहता है। दौड़ व कबड्डी में बालक-बालिका वर्ग होता है। अब काफी संख्या में बालिकाएं भी कबड्डी में भाग लेती हैं। यहां गोशाला के स्टेडियम में कई दिन पहले ही ग्राउंड तैयारी शुरू हो गई थी। टूर्नामेंट के समापन पर ही विजेताओं को पुरस्कार दिए जाते हैं। कबड्डी में पहला पुरस्कार 15 हजार 551, दूसरा 7100 वहीं महिला कबडडी में पहला 71 सौ और दूसरा 3100 रुपए का पुरस्कार है। इसी तरह वॉलीबाल में पहला पुरस्कार 51 सौ रुपए, दूसरा 31 00 रुपए है। 16 मीटर दौड़ में 3100, 2500 व 2100 रुपए के पुरस्कार हैं। 1200 मीटर दौड़ में पहले नंबर पर 21 सौ, दूसरे नंबर पर 15सौ और तीसरे खिलाड़ी को 700 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।


