सुबह से शीतलहर चली, आज येलो अलर्ट

झालावाड़| शहर में सोमवार को भी सुबह से ही शीतलहर चलती रही। सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में कुछ देर धूप निकली, लेकिन उसका भी कोई असर दिखाई नहीं दिया। लोग अपने जरूरी कामों से ही घरोंे से बाहर निकल पाए। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। इधर शीतलहर और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद फसलों को पाले के प्रकोप से बचाने के लिए कृषि विभाग ने एडवाईजरी जारी की है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाशचंद मीणा ने बताया कि जिस रात पाला पड़ने की सम्भावना हो उस रात 12 से 2 बजे के आस-पास खेत की उत्तरी पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी हवा की दिशा में खेतों के किनारों पर बोई हुई फसल के आस-पास मेड़ों पर रात्रि में कूड़ा-कचरा या अन्य व्यर्थ घास-फूस को जलाना चाहिए ताकि खेत में धुंआ हो जाए और वातावरण में गर्मी आ जाए। इस विधि से 4 डिग्री सेल्सियस तापक्रम आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *