पीएचक्यू की ओर से चलाए जा रहे ‘एरिया डोमिनेश’ अभियान के तहत सोमवार को भरतपुर रेंज की स्पेशल टीमों ने 1283 ठिकानों पर छापे मारी की। पुलिस ने 531 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया ‘एरिया डोमिनेशन’ के तहत बदमाशों पर कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर वांछित बदमाशों की सूची एकत्र की गई। इसके बाद भरतपुर, धौलपुर, डीग, करौली और सवाई माधोपुर में 1036 पुलिसकर्मियों की 289 टीमों का गठन किया गया। टीमों ने 1283 ठिकानों पर छापे मारी की। गिरफ्तार दो बदमाश महिला अत्याचार के मामलों में वांटेड थे। 24 बदमाशों की गंभीर वारदातों में तलाश थी। कुछ बदमाशों के खिलाफ वारंट जारी थे। 110 बदमाशों को प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में 5 बदमाशों के पास मादक पदार्थ भी मिले हैं।


