जयपुर| मावठ के बाद अब मौसम साफ होने लगा है लेकिन रात का पारा लुढ़कने से ठिठुरन बरकरार है। मकर संक्रांति पर मंगलवार को राजधानी में मौसम पतंगबाजी के अनुकूल रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति 5 से 10 किमी प्रतिघंटा रहेगी। हवा की दिशा दक्षिण से पूर्व और पश्चिमी से पूर्व की ओर रहेगी। हालांकि, सुबह हल्का कोहरा रहेगा लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। अधिकतम पारा 19 से 20 और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 26 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे कोहरे से सोमवार को पाली, अजमेर, जयपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर में विजिबिलिटी कम रही। बीती रात 26 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। सिरोही में 4, भीलवाड़ा में 5.6, जैसलमेर में 6.6, माउंट आबू में 6.8 डिग्री पारा रहा। कल मावठ के आसार मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी को प्रदेश में बारिश और ओले गिरेंगे। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश-ओले के आसार हैं।


