पाली में पहलवान अरविंद जोशी ने दिखाए हैरतअंगेज स्टंट:हाथों से मोड़ा डेढ़ फीट लंबा लोहे का सरिया, गर्म पानी की थैली मुंह से फुलाकर फोड़ी

पाली जिले के रोहट क्षेत्र के चोटिला गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को शैक्षिक मेला आयोजित किया गया। जिसमें जोधपुर के पहलवान अरविंद जोशी ने हैरतअंगेज कई करतब दिखाकर खूब तालियां बटोरी। उन्होंने गर्म पानी की थैली को मुंह से हवा भर कर फुलाकर फोड़ दिया। जिसे देख स्टूडेंट सहित टीचर्स और ग्रामीणों ने भी तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाई। इसके साथ ही पहलवान जोशी ने लोहे का सरिया दांतों के बीच दबाकर दोनों से हाथों से मोड़ने और दो किलो पीतल की परात कागज की तरह हाथों से फाड़ने सहित कई हैरतअंगेज करतब दिखाकर मेले में मौजूद स्टूडेंट, टीचर और ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया। यह स्टंट दिखा चुके है पहलवान जोशी
– हवाई जहाज को दांतों की मदद से रस्सी से खिंचना।
– मालगाड़ी के 7 डिब्बों को दांतों से रस्सी के खिंचना।
– चार बाइक को हाथों से रोकना।
– ट्रक के ट्यूब, गर्म पानी की थैली को मुंह से फुलाकर फोड़ना।
– सीने के ऊपर से ट्रक निकलवाना।
– दो चलती ट्रकों को रोकना।
– पीतल की परात को हाथों से फाड़ना।
– सीने के ऊपर से जीप निकलवाना।
– दांतों से करीब 200 किलो वजन उठाना। जाने पहलवान अरविंद जोशी को
जोधपुर जिले के महामंदिर क्षेत्र में रहने वाली पहलवान अरविंद जोशी के परिवार के कई सदस्य पहलवानी से जुड़े है और कई रियलिटी शो में अपने हैरतअंगेज करतब दिखा चुके है।
अरविंद जोशी ने बताया कि वह रोजाना तीन घंटे अभ्यास करता है। जोशी टीवी शो शाबास इंडिया के अलावा सोनी टीवी पर आने वाले कार्यक्रम एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा में दो बार, स्टार प्लस पर आने वाले कुछ कर दिखाना है में एक बार विनर रह चुके है। साथ ही एनडी टीवी, लाफ्टर चैलेंज शो में भी अपने हैरतअंगेज करतब दिखाने जा चुके है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *