बिग बॉस फेम तान्या मित्तल का नया वीडियो:हाथ में ‘रिवॉल्वर’ लिए आईं नजर; बोलीं- यह चंबल है और यहां यही शान

बिग बॉस फेम और ग्वालियर की रहने वाली तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार हाथ में रिवॉल्वर घुमाते हुए तान्या मित्तल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह चंबल का जिक्र कर रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह रिवॉल्वर उनके किसी रिश्तेदार की है, लेकिन तान्या ने उसे हाथ में लेकर वीडियो शूट कराया है। इससे पहले वह बिग बॉस में रहते हुए दीपावली के समय कार्बाइड (पोटाश) गन चलाने पर विवादों में घिरी थीं, लेकिन अब वह हाथ में रिवॉल्वर लेकर उसे घुमाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान वह इंटरव्यू भी दे रही हैं। जिसमें वह कह रही हैं कि यह चंबल है और यहां यही शान है। रिश्तेदार की बताई जा रही है रिवॉल्वर वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि तान्या मित्तल के नाम पर कोई भी आर्म्स लाइसेंस नहीं है और सोशल मीडिया पर इस तरह पिस्टल के साथ वीडियो डालने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह रिवॉल्वर तान्या मित्तल के किसी रिश्तेदार की बताई जा रही है, जो मौके पर मौजूद थे। हालांकि कानून के जानकारों का कहना है कि किसी अन्य की पिस्टल या गन को इस तरह हवा में लहराना और सोशल मीडिया पर प्रदर्शित करना कानूनन अपराध है। उनका कहना है कि पुलिस को स्वतः संज्ञान लेकर इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। इससे पहले प्रतिबंधित कार्बाइड गन के साथ हुई थीं वायरल इससे पहले प्रतिबंधित कार्बाइड गन के साथ भी तान्या मित्तल का वीडियो वायरल हुआ था। दीपावली के मौके पर मध्य प्रदेश में कार्बाइड (पोटाश) गन चलाते हुए उनका वीडियो सामने आया था। हालांकि यह वीडियो पुराना बताया गया था, क्योंकि दीपावली के समय वह बिग बॉस के घर में थीं। इसके बाद पुलिस ने जांच की थी कि वीडियो कितना पुराना है। बाद में तान्या की सोशल मीडिया आईडी से यह वीडियो हटा दिया गया था। ये खबर भी पढ़ें… एमपी की बिग बॉस-19 कंटेस्टेंट के दावों की पड़ताल बिग बॉस में एंट्री करते समय तान्या ने ग्वालियर स्थित अपने घर को महल और स्वर्ग जैसा बताया था। उन्होंने दावा किया था कि उनके घर के आगे 7 स्टार होटल भी फीके हैं। तान्या के इस दावे को ग्वालियर के इन्फ्लूएंसर ने भी ट्रोल किया। पढ़िए पूरी खबर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *