जयपुर के पद्मनाभ सिंह अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित:भारतीय पोलो टीम के कप्तान रह चुके, पोलो के जरिए देश को दिलाई वैश्विक पहचान

जयपुर के पूर्व राजपरिवार से जुड़े और अंतरराष्ट्रीय पोलो जगत में भारत का नाम रोशन कर रहे पद्मनाभ सिंह को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के अंतर्गत अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। 26 वर्षीय पद्मनाभ सिंह भारतीय पोलो टीम के कप्तान रह चुके हैं और पिछले एक दशक से अंतरराष्ट्रीय पोलो सर्किट पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने पोलो को केवल शाही परंपरा तक सीमित न रखकर आधुनिक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। पद्मनाभ सिंह उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और नरेंद्र सिंह के पुत्र हैं। पद्मनाभ ने मेयो कॉलेज, अजमेर और इंग्लैंड के मिलफील्ड स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने पोलो खेलना उन्होंने बचपन में शुरू किया और वर्ष 2015 में प्रतिस्पर्धात्मक पोलो में कदम रखा। वे इंग्लैंड के प्रतिष्ठित गार्ड्स पोलो क्लब, विंडसर के सदस्य बने हुए है। 2017 में उन्होंने हर्लिंघम पार्क में भारतीय पोलो टीम का नेतृत्व किया, जहां 70 वर्षों बाद किसी भारतीय टीम ने खेला। संयोग से उनके नाना सवाई भवानी सिंह भी इसी मैदान पर भारतीय टीम का नेतृत्व कर चुके थे और प्रिंस चार्ल्स व प्रिंस हैरी जैसे खिलाड़ियों के साथ खेल चुके थे। पोलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन और युवा उपलब्धियों के चलते पद्मनाभ सिंह को वर्ष 2018 में फॉर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया की सूची में शामिल किया गया था।हाल ही में अमेरिकी ग्लोबल ब्रांड यूएस पोलो ने उन्हें अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।
राजस्थान पोलो क्लब के सदस्य और टीम के कप्तान के रूप में पद्मनाभ सिंह का मानना है कि भारत में पोलो का भविष्य उज्ज्वल है। वे युवाओं को इस खेल से जोड़ने के लिए पोलो स्कूल की स्थापना, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में सक्रिय हैं। उन्होंने पोलो स्कूल को अपने दो उत्कृष्ट घोड़े भी दान किए हैं, ताकि युवा खिलाड़ी उच्च स्तर का अनुभव प्राप्त कर सकें। उनका विशेष फोकस राजस्थान के स्वदेशी मारवाड़ी घोड़ों के संरक्षण और वैश्विक पहचान पर भी है। वे मानते हैं कि जागरूकता ही संरक्षण की पहली सीढ़ी है।
देश के कई नामचीन खिलाड़ी हुए नामित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के लिए अर्जुन पुरस्कार सूची में देश के कई शीर्ष खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जिनमें एथलेटिक्स, शूटिंग, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, शतरंज और पैरा स्पोर्ट्स के खिलाड़ी शामिल हैं।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की सिफारिशें
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न- हार्दिक सिंह (हॉकी)

अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित खिलाड़ी
तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स)
प्रियंका (एथलेटिक्स)
नरेंद्र (बॉक्सिंग)
विदित गुजराथी (शतरंज)
दिव्या देशमुख (शतरंज)
धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग)
प्रणति नायक (जिम्नास्टिक्स)
राजकुमार पाल (हॉकी)
सुरजीत (कबड्डी)
निर्मला भाटी (खो-खो)
रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा शूटिंग)
एकता भ्यान (पैरा एथलेटिक्स)
पद्मनाभ सिंह (पोलो)
अरविंद सिंह (रोइंग)
अखिल शेरॉन (शूटिंग)
मेहुली घोष (शूटिंग)
सुतीर्था मुखर्जी (टेबल टेनिस)
सोनम मलिक (कुश्ती)
आरती (योगासन)
त्रीसा जॉली (बैडमिंटन)
गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन)
लालरेम्सियामी (हॉकी)
मोहम्मद अफसल (एथलेटिक्स)
पूजा (कबड्डी)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *