खैरथल में स्वामी ध्यानगिरी महाराज के 34वें बरसी उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आनंद नगर कॉलोनी स्थित गुरु मंगलगिरी सन्यास आश्रम (शिवालय) में स्वामी गोविंदगिरी महाराज के सानिध्य में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न निर्णय लिए गए। पूज्य सिंधी पंचायत अलवर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने बताया कि 13 और 14 जनवरी को दो दिवसीय विशाल मेला आयोजित होगा। मेले से पहले, 11 जनवरी रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन सभी आयोजनों की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सेवादारों को सौंपी गई है। रक्तदान शिविर 11 जनवरी रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। 13 जनवरी मंगलवार को सुबह 5:15 बजे आश्रम से आनंद नगर कॉलोनी के मुख्य मार्गों से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 11:15 बजे ध्वजारोहण और शाम 6 बजे आरती होगी। 14 जनवरी बुधवार को सुबह 9 बजे हवन यज्ञ, सुबह 11 बजे कन्या भोज और दोपहर 12 बजे विशाल आम भंडारा आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे बहराणा साहिब होगा। दोपहर में बीकानेर, राजकोट, जोधपुर, दिल्ली और जयपुर के सेवादारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें कई सूफी सौगातें भी शामिल होंगी। शाम 6 बजे महाआरती और शाम 7 बजे पल्लव पाकर बरसी महोत्सव का समापन किया जाएगा। इस दौरान समाजसेवी लालचंद रोघा, पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल अध्यक्ष मुखी मनोहरलाल रोघा, प्रदेश मंत्री गिरधारी लाल ज्ञानानी, गोपाल दास पेशवानी, मुखी अशोक महलवानी, मुखी दिनेश आर्य, सेवक लालवानी, नत्थूमल रामनानी, विजय बच्चानी, अर्जुन असरानी, दीपचंद लोढ़ा, जाजन मुलानी, मुरलीधर तीर्थनी, घनश्याम दास भारती, महेश आडतानी, राजकुमार दादवानी, विष्णुमल गनवानी, पूरण केवलानी, कन्हैयालाल निरंकारी, प्रेम प्रदनानी, मुरलीधर मनवानी, लक्ष्मण कटारिया, तुलसीदास भूरानी, पीकू लालवानी, राजू भगत, विक्की कटारिया, आकाश चेतवानी, बबन गुरनानी, लेखराज प्रदनानी, राजू गनवानी, नानकराम मंघवानी और हरीश भगतानी सहित कई सेवादार मौजूद रहे।


